Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र: जीटी रोड पर तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

कुरुक्षेत्र: जीटी रोड पर तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार ने पैदल जा रहे दो भाइयों में से एक को कुचल दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना को अपनी आंखों के सामने देखकर छोटा भाई बदहवास हो गया।

मृतक की पहचान रोहित कुमार (24), निवासी किशनपुरा, के रूप में हुई है। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे हुआ। टक्कर के बाद इनोवा चालक कुछ पल के लिए रुका, लेकिन आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक के छोटे भाई आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बड़ा भाई रोहित सेक्टर-2 में मजदूरी का काम करते थे। काम समाप्त होने के बाद दोनों पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। जीटी रोड पार करते समय शाहाबाद की दिशा से तेज गति से आ रही इनोवा कार (HR38 AA 7219) ने रोहित को जोरदार टक्कर मार दी।

उछलकर सड़क पर गिरा युवक

टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित उछलकर कार के ऊपर से सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष ने राहगीरों की मदद से खून से लथपथ भाई को निजी वाहन से एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आज कराया जाएगा पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्चरी में रखवा दिया। शिकायत के आधार पर कार नंबर से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आज रोहित के शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स