कुरुक्षेत्र जिले के लाड़वा में एक युवक ने सैलून की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरुण कुमार (21) निवासी धानखेड़ी, जिला करनाल के रूप में हुई है। अरुण उसी सैलून में काम करता था, जहां घटना हुई। घटना के समय दुकान पर वह अकेला था।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा, जहां उसने अरुण को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार अरुण की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने बताया कि वह कई सालों से इस सैलून में काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




