Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र के बाबैन में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात व्यक्ति की डंपर की चपेट में आकर मौत

कुरुक्षेत्र के बाबैन में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात व्यक्ति की डंपर की चपेट में आकर मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि डंपर के टायर पीड़ित की टांगों के ऊपर से गुजर गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद डंपर चालक बिना रुके वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा नजर आता है। फुटेज में दिखता है कि पहले एक डंपर वहां से गुजरता है, जबकि दूसरे डंपर के आते ही वह व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर पड़ता है, जिससे हादसा हो जाता है।

शिकायतकर्ता जयदेव उर्फ सैंटी (45), निवासी गांव भगवानपुर, ने पुलिस को बताया कि संभवतः पीड़ित को अचानक कोई दौरा पड़ा, जिसके कारण वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया। उसी दौरान कौलापुर की ओर जा रहा डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। चालक ने रुकने या मदद करने की कोई कोशिश नहीं की।

जयदेव ने बताया कि वह अपने निजी काम से बाबैन बस स्टैंड गया हुआ था, तभी पिपली-बाबैन रोड पर यह हादसा हुआ। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबैन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना बाबैन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर डंपर नंबर के जरिए मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स