Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कांग्रेस ने प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की तलाश के लिए शुरू किया राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम

कांग्रेस ने प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की तलाश के लिए शुरू किया राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा

कुरुक्षेत्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता को प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख संजीत भारद्वाज ने संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से टीवी पैनलिस्ट और प्रवक्ताओं की खोज कर रही है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के मुद्दों पर गहरी पकड़ और समझ रखते हों।

संजीत भारद्वाज ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसके माध्यम से जनता की आवाज प्रभावी तरीके से उठाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से यह टैलेंट हंट शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और युवाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। चयनित युवाओं को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस पार्टी में प्रवक्ता के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा।


प्रदेश को चार जोन में बांटा गया

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने बताया कि बेहतर संचालन के लिए हरियाणा को चार जोन में बांटा गया है—

  • साउथ जोन: चांदवीर हुड्डा

  • ईस्ट जोन: केवल ढींगरा

  • वेस्ट जोन: प्रो. राय सिंह

  • अंबाला जोन: संजीव भारद्वाज (स्वयं)

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम लोग भी रुचि दिखा रहे हैं। सभी का उद्देश्य एक ही है—जनता की आवाज को मीडिया के माध्यम से हर स्तर तक पहुंचाना और भाजपा सरकार की गलत नीतियों को उजागर करना।


ये रहे उपस्थित पदाधिकारी

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मोनिका डुमरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, जयपाल पांचाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, पवन चौधरी, वीरेंद्र रोहिला, ओम प्रकाश सिरोहा, ओम प्रकाश, सुरेंद्र फौजी, सतीश बतान, गुरमेज सिंह भिंडर, अशोक शर्मा, मामचंद प्रजापत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स