Home » क्राइम » करनाल में नायब तहसीलदार पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

करनाल में नायब तहसीलदार पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के करनाल में एक विवाहिता ने अपने ननदोई पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर करनाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वर्तमान में चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात बताया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी जब भी उनके घर आता था, तब उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करता था। पारिवारिक बदनामी के डर से उसने पहले कभी किसी से इसकी शिकायत नहीं की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को वह अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर कमरे में घुस आया और बेड पर चढ़कर उससे अशोभनीय हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया।

पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी उसने पहले अपनी सास को दी, लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया। इसके बाद महिला ने अपनी मां को पूरी बात बताई और थाना रामनगर, करनाल में शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी और वह दो बच्चों की मां है। आरोपी उसकी ननद का पति है, जो फिलहाल चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है।

थाना रामनगर के एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स