Home » लेटेस्ट न्यूज़ » करनाल: गगसीना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर मिला शव

करनाल: गगसीना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर मिला शव

Picture of insightnews24

insightnews24

करनाल जिले के गगसीना गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य बाहर बताए जा रहे हैं। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो महिला को चुन्नी के सहारे लटका देख घबराहट फैल गई और तुरंत शोर मचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार महिला काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई थी। संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली। आसपास के लोगों की सहायता से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

प्रेम विवाह के बाद से चल रहा था घरेलू विवाद

मृतका की पहचान रूपा (लगभग 30 वर्ष), पुत्री हवा सिंह, निवासी कैमला गांव, के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रूपा ने वर्ष 2015 में गगसीना गांव के मंदीप से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दांपत्य जीवन में अक्सर विवाद बना रहता था। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भी घर में कहासुनी हुई थी।

मायके पक्ष ने हत्या की जताई आशंका

रूपा के दो बच्चे हैं—एक बेटा करीब 7 साल का और दूसरा मात्र 2 महीने का। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और बच्चों की देखभाल को लेकर चिंता जताई जा रही है। मायके पक्ष का आरोप है कि रूपा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके पति और ससुराल पक्ष ने उसे मारकर फंदे पर लटकाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि गगसीना गांव से महिला के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स