Home » क्राइम » करनाल के श्यामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, लोन का दबाव आया सामने

करनाल के श्यामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, लोन का दबाव आया सामने

Picture of insightnews24

insightnews24

करनाल के श्यामनगर इलाके में 42 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेला था। शाम को जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।

मृतक की पहचान धरमेंद्र (42) निवासी श्यामनगर के रूप में हुई है। पत्नी अनीता के अनुसार, चांद सराय की एक महिला लोन लेने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। परिवार ने पहले छोटे लोन पर भरोसा न होने के कारण मना कर दिया था, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी।

पत्नी ने बताया कि घटना वाले दिन धरमेंद्र सामान्य था और दिनभर किसी तरह की परेशानी दिखाई नहीं दी। वह अपनी बहन के घर लड़की जन्म पर बधाई देने भी गया था। उसके व्यवहार से तनाव का कोई संकेत नहीं मिला। परिवार का कहना है कि लोन के दबाव या किसी अन्य कारण से वह अंदरूनी रूप से परेशान हो सकता है, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं थी।

घर लौटते वक्त मिले पति के शव को देखकर पत्नी अनीता सदमे में है। उन्होंने बताया कि परिवार में माता-पिता नहीं हैं और दंपत्ति ने एक बच्चा गोद लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि घर में कोई तनाव नहीं था और समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

जांच अधिकारी ईशू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लोन से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस परिवार के बयान और घटनाक्रम के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स