Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कम विजिबिलिटी में अतिक्रमण बनेगा हादसों का कारण, एनएच-44 से हटवाया गया अवैध कब्जा: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा

कम विजिबिलिटी में अतिक्रमण बनेगा हादसों का कारण, एनएच-44 से हटवाया गया अवैध कब्जा: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद, 18 दिसंबर।
सर्दी और घने कोहरे के चलते कम होती विजिबिलिटी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़कों पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सर्दी के मौसम में धुंध के कारण वाहन चालकों को पहले ही परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सड़कों पर किया गया अतिक्रमण दुर्घटनाओं की आशंका को और बढ़ा देता है।

उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं आगे बढ़कर सड़कों और हाईवे के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा लें, ताकि यातायात निर्बाध रूप से चलता रहे और किसी को असुविधा न हो।

उपायुक्त के निर्देशों पर वीरवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-44 पर शाहाबाद क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान खोखे, बेंच और अन्य सामान को सड़क से हटाया गया, जो वाहनों की आवाजाही में बाधा बन रहे थे। अतिक्रमण करने वालों को समझाइश दी गई कि सर्दी के मौसम में सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र अतिक्रमण गंभीर समस्या बन सकता है।

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क के किनारे अवैध कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल हाईवे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले की अन्य प्रमुख सड़कों पर भी इसे जारी रखा जाएगा।

उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की कि सर्दी के मौसम में अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, यातायात नियमों का पालन करें और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स