Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कपास आयात शुल्क में छूट बढ़ी, किसानों में हड़कंप

कपास आयात शुल्क में छूट बढ़ी, किसानों में हड़कंप

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24: केंद्र सरकार ने कपास पर लगने वाले आयात शुल्क में दी गई छूट की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह छूट 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से वस्त्र और परिधान उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता सस्ती दरों पर हो सकेगी, जिससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

लेकिन दूसरी ओर, किसानों का गुस्सा बढ़ गया है। उनका कहना है कि जब बाहर से सस्ते दाम पर कपास आयात होगी, तो घरेलू उत्पादन का मूल्य गिर जाएगा। इससे देश के कपास उत्पादक किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के बावजूद आर्थिक संकट में आ सकते हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने इस फैसले को “किसान विरोधी” बताया और केंद्र से तुरंत इसे वापस लेने की मांग की है। किसानों का मानना है कि यह नीति बड़ी कंपनियों और वस्त्र उद्योग के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका सीधा नुकसान छोटे और मध्यम स्तर के किसानों को होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरकार ने किसानों को उचित समर्थन नहीं दिया तो आने वाले सीजन में कपास की बुवाई पर असर पड़ सकता है और कृषि संकट और गहरा सकता है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स