इंसाइट न्यूज 24 : एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम की जीत में बल्लेबाज तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतक (69 रन) बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया, वहीं गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने अपनी सटीक स्पिन से पाकिस्तान की बल्लेबाजी को बांधकर रखा। मैच के दौरान उतार-चढ़ाव भरे पल देखने को मिले, लेकिन अंत तक भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और जीत हासिल की।
इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एशिया कप ट्रॉफी बरकरार रखी, बल्कि एक बार फिर एशियाई क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी।




