Home » क्राइम » एंटी व्हीकल थेप्ट सेल ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

एंटी व्हीकल थेप्ट सेल ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

Picture of insightnews24

insightnews24

यमुनानगर : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टीम इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर कलानौर बॉर्डर होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई अनिल कुमार, हुसन, रविंदर और नरेश के नेतृत्व में टीम का गठन कर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ रुला पुत्र अमरपाल, निवासी ससौली माजरी अंबेडकर बिहार के रूप में हुई। उसने स्वीकार किया कि 19 सितंबर को रेलवे स्टेशन के पास राजू ढाबे के सामने से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा उसने 9 सितंबर को गंगानगर कॉलोनी, जगाधरी से भी एक बाइक चोरी की थी।

इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर पहले भी चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स