कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में बुधवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप चट्टा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और मिष्ठान वितरण किया।
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सच्चाई और निर्भीकता को अपने जीवन का मूल सिद्धांत बनाया। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएँ गाँव–गाँव खोलकर किसानों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
अरोड़ा ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने का श्रेय इंदिरा गांधी को जाता है। ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करने में उनकी नीतियाँ ऐतिहासिक रही हैं, जिसने हाशिये पर रह रहे समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें कँवरपाल सिंह, कुलदीप हथीरा, बिमला सरोहा, जयपाल पांचाल, मेहर सिंह रामगढ़, सुरेंद्र सैनी, ओमपाल कश्यप, विवेक शर्मा डब्बू, रामपाल सैनी, सतीश रोड, अशोक शर्मा, निशि गुप्ता, गुरमीत, वीरेंद्र रोहिला, अमर सिंह, मीणा रानी, ओम प्रकाश, जाफर खान, ओम प्रकाश सिरोहा, रणदीप राणा, पाला राम सिंहपुरा, राजेंद्र कुमार, सुभाष मिर्जापुर, सतीश लाड़ी, रामगोपाल, रूबल शर्मा, राधाकृष्ण नैन, सत्या देवी, बलबीर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।




