Home » लेटेस्ट न्यूज़ » आयुर्वेद से आत्मनिर्भरता की ओर: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में ‘आइडियाथॉन-101’ का आयोजन

आयुर्वेद से आत्मनिर्भरता की ओर: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में ‘आइडियाथॉन-101’ का आयोजन

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित ‘आइडियाथॉन-101’ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, स्टार्टअप और स्वदेशी विचारों को लेकर गहन चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता प्रो. रणवीर सिंह (शहीद उधम सिंह महाविद्यालय, करनाल) ने कहा कि वैद्य केवल चिकित्सा सेवा ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं को छोटे स्तर से स्टार्टअप शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। स्वावलंबी भारत अभियान से जुड़े वक्ता तारा चंद ने स्टार्टअप आवेदन प्रक्रिया और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।

“सिर्फ विचार नहीं, ठोस कार्ययोजना जरूरी है” — कुलपति

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आइडियाथॉन जैसे आयोजन छात्रों को रचनात्मकता और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का मंच देते हैं। उन्होंने कहा, “सफलता तभी संभव है जब विचार के साथ ठोस कार्ययोजना जुड़ी हो।” उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय के छात्र भविष्य में रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बनेंगे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, संयोजक प्रो. अनामिका, प्रो. रविराज, प्रो. रविंद्र अरोड़ा, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. नीलम कुमारी, प्रो. विदुषी त्यागी, डॉ. ममता खत्री, डॉ. सुनील, डॉ. जोरावर सिंह और डॉ. पुनीता शर्मा सहित कई फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स