Home » क्राइम » आईपीएस वाई पूरन कुमार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, गोली लगने से फटे आंतरिक अंग — मौत पर परिवार अब भी चुप

आईपीएस वाई पूरन कुमार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, गोली लगने से फटे आंतरिक अंग — मौत पर परिवार अब भी चुप

Picture of insightnews24

insightnews24

चंडीगढ़: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। चंडीगढ़ पीजीआई की ओर से एसआईटी को सौंपी गई रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि वाई पूरन कुमार के इंटरनल ऑर्गन (आंतरिक अंग) गोली लगने से फट गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, नाक, कान और मुंह से खून निकलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

रिपोर्ट मिलने के बाद अब पुलिस ने अपनी जांच को और तेज कर दिया है। फिलहाल एसआईटी सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।


51 सदस्यीय कमेटी ने बुलाई बैठक, तय होगी शोक सभा की तारीख

इस बीच, 51 मेंबरी कमेटी ने आज एक अहम मीटिंग बुलाई है, जिसमें आईपीएस वाई पूरन कुमार की शोक सभा की तारीख पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि उनके सुसाइड के नौवें दिन बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया था, जबकि गुरुवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूरा किया गया।


परिवार अब भी चुप, कोई बयान नहीं

इस मामले में अब तक अमनीत पी. कुमार या परिवार की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है। यहां तक कि अंतिम संस्कार के बाद जब मीडिया ने उनसे बातचीत की कोशिश की, तो परिवार ने मीडिया को रोक दिया
वहीं, विधायक अमित रतन और 51 सदस्यीय कमेटी की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।


रोहतक एएसआई सुसाइड के बाद बदला माहौल

इधर, रोहतक में एएसआई संदीप लाठर के सुसाइड के बाद पूरे घटनाक्रम का माहौल बदल गया है। जो संगठन अब तक मुखर नजर आ रहे थे, वे अब नरम रुख अपनाते दिख रहे हैं
सूत्रों के अनुसार, रोहतक में दर्ज एफआईआर में अब दिवंगत आईपीएस अधिकारी के परिजनों का भी नाम शामिल है। ऐसे में परिवार ने आगे की कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स