Home » क्राइम » आईपीएस पूरन कुमार मामले में कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी करेंगे मुलाकात

आईपीएस पूरन कुमार मामले में कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी करेंगे मुलाकात

Picture of insightnews24

insightnews24

आईपीएस पूरन कुमार मामले में कांग्रेस ने उठाई न्याय की मांग, राहुल गांधी करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात

इंसाइट न्यूज 24, यमुनानगर: सोमवार देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी शैलजा ने यमुनानगर में कांग्रेस व्यापार सैल अध्यक्ष गुरबाज सिंह संधू के निवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार की संदिग्ध आत्महत्या मामले में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

शैलजा ने कहा कि दिवंगत अधिकारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार की निष्क्रियता चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है, जो प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर यही धाराएं किसी आम नागरिक पर लगतीं, तो गिरफ्तारी तुरंत होती। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाकर ही दम लेगी। शैलजा ने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार को राहुल गांधी चंडीगढ़ जाकर पीड़ित परिवार से मिल सकते हैं।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री की रैली के जरिए जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर एक वरिष्ठ अधिकारी का परिवार न्याय की प्रतीक्षा में है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स