Home » लेटेस्ट न्यूज़ » आईआईएचएस में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर आयोजित

आईआईएचएस में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर आयोजित

Picture of insightnews24

insightnews24

प्रो. पूनम ने कहा—स्वस्थ समाज की नींव महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है

कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में महिला प्रकोष्ठ एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. पूनम कुमारी ने कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ होंगी, तभी परिवार और समाज भी स्वस्थ रह पाएगा। शिविर में करीब 60 छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश सभरवाल, सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर और विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. आशीष अनेजा शामिल रहे। बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई, नेत्र परीक्षण और स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं की जांच की गई। प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य सलाह भी दी गई।

एनएसएस समन्वयक प्रो. निरुपमा भट्टी ने आपात स्थिति में सीपीआर के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी, प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रामचन्द्र, डॉ. रितु सैनी, डॉ. अभिलाषा और डॉ. राजेन्द्र भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स