Home » देश विदेश » अमेरिकी व्यापार तनाव के बीच रूपये में हल्की मजबूती

अमेरिकी व्यापार तनाव के बीच रूपये में हल्की मजबूती

Picture of insightnews24

insightnews24

  इंसाइट न्यूज 24: भारतीय वित्त बाज़ारों के लिए आज का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। रुपया डॉलर के मुकाबले 87.55 के पिछले बंद स्तर से सुधरकर 87.50 के करीब पहुंचा। विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू शेयर बाज़ार की तेजी और विदेशी निवेशकों की वापसी से रुपया थोड़ा संभला है।

हालांकि, अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक मतभेद अब भी जारी हैं। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर 25% शुरुआती शुल्क लगाने का संकेत दिया है। इस कारण निर्यातक वर्ग में बेचैनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले हफ्तों में यह विवाद और गहराता है तो रुपये की मजबूती टिकाऊ नहीं होगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स