Home » क्राइम » अमेरिका भेजने का झांसा देकर युवक को थाईलैंड भेजा, साढ़े आठ लाख की ठगी; एजेंट गिरफ्तार

अमेरिका भेजने का झांसा देकर युवक को थाईलैंड भेजा, साढ़े आठ लाख की ठगी; एजेंट गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अमेरिका भेजने का वादा कर युवक को थाईलैंड भेज दिया और साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार निवासी बरगट के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।

थाना बाबैन में बरखा राम निवासी रामशरण माजरा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह वेल्डिंग का कार्य करता है और अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एजेंट हरमन और विशाल से हुई। दोनों आरोपियों ने 15 लाख रुपये में बेटे को अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया।

कागजात के नाम पर ली मोटी रकम
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दस्तावेज तैयार करने के बहाने पहले 5.86 लाख रुपये एडवांस में लिए। कुछ समय बाद तीन लाख रुपये और मांगे गए, जिनमें से 2.63 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद भी आरोपी एजेंट ने युवक को अमेरिका के बजाय थाईलैंड भेज दिया और आगे अमेरिका की टिकट दिलाने का आश्वासन देता रहा।

पैसे वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
लंबे समय तक अमेरिका न भेजे जाने पर युवक भारत लौट आया। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स