Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स दिलवाने के लिए शुरू हुआ जन जागरूकता अभियान

अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स दिलवाने के लिए शुरू हुआ जन जागरूकता अभियान

Picture of insightnews24

insightnews24

“आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत लोगों को दिलाया जाएगा भूला हुआ धन

कुरुक्षेत्र, 17 अक्टूबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान का उद्देश्य है कि आमजन को उनके अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स — जैसे पुराने बैंक खाते, बीमा पॉलिसी, शेयर और म्यूचुअल फंड में जमा धन — वापिस दिलवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे खातों को सक्रिय कर धन वापसी की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करें, चाहे वह किसी व्यक्ति का हो या सरकारी विभाग का।

यह अभियान 4 अक्टूबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें व्यक्ति अपने भूले हुए पैसों की जानकारी प्राप्त कर दावा कर सकता है। उपायुक्त ने एलडीएम मलकीत सिंह को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत की जाए और व्यक्तिगत रूप से विभागों से मिलकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में एलडीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। इसके बाद डीएलआरसी से संबंधित बैंकर्स की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं की जानकारी आमजन को स्पष्ट रूप से दी जाए और यदि कोई लाभ नहीं मिल सकता तो उसे उसी समय सूचित किया जाए। उन्होंने सीएम विंडो के जवाब समय पर देने और एटीआर अपलोड करने पर भी जोर दिया।

एलडीएम ने बताया कि जून 2025 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 4,04,663 खाते खोले गए हैं और 2,97,272 रुपए कार्ड जारी किए गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 8,298 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पीएम विश्वकर्मा स्कीम में 31 अगस्त 2025 से 408 मामले स्वीकृत हुए हैं।

बैठक में आरबीआई चंडीगढ़ से कवल कृष्ण, नाबार्ड से डीडीएम रीतू वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंकर्स उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स