Home » क्राइम » अंबाला में बड़ी साजिश नाकाम, विस्फोटक सामग्री के साथ तीन युवक गिरफ्तार

अंबाला में बड़ी साजिश नाकाम, विस्फोटक सामग्री के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के अंबाला जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए तीन युवकों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बराड़ा क्षेत्र के पास की गई, जहां से आरोपियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ लोग विस्फोटक लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब दो किलोग्राम के आसपास विस्फोटक सामग्री बरामद हुई, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस विस्फोटक के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों की योजना क्या थी और वे किन स्थानों को निशाना बनाने वाले थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स