इंसाइट न्यूज 24 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक जापान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जापानी निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और हरियाणा में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स एक्सपो में हरियाणा पवेलियन का दौरा भी करेंगे। यह दौरा राज्य की औद्योगिक और आर्थिक संभावनाओं को उजागर करने के साथ-साथ विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस दौरे के दौरान सैनी जी हरियाणा की तकनीकी और कृषि परियोजनाओं पर भी बातचीत करेंगे और जापानी कंपनियों के साथ साझेदारी के नए अवसर तलाशेंगे।




