Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स की मांगों पर दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स की मांगों पर दिया आश्वासन

Picture of insightnews24

insightnews24

बोनस 15 मार्च से बढ़ाकर 30 जून तक, होर्डिंग चार्ज माफ – राजेश नागर

 

पिहोवा, 23 सितंबर: हरियाणा के खाद्य आपूर्ति, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स की प्रमुख मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने बोनस की तारीख 15 मार्च से बढ़ाकर 30 जून तक करने और वर्ष 2024-25 के लिए होर्डिंग चार्ज को माफ करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री से भी बातचीत की गई है।

 

मंत्री राजेश नागर मंगलवार को पिहोवा में राइस मिलर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर राइस मिलर्स पिहोवा प्रधान सतीश सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया और अपनी मांगें रखीं।

 

राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और यदि किसान दुखी होता है तो यह सरकार के लिए भी चिंता का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि धान खरीद सीजन में किसानों और राइस मिलर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मिलर्स की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने भी राइस मिलर्स के बकाया भुगतान को शीघ्र करने और एफसीआई गोदामों में अगले दो वर्षों तक स्टोरेज की कमी को दूर करने का भरोसा दिया है।

 

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि राइस मिलर्स किसी भी समय मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।

 

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना, पालाराम ढांड, राजेश कंसल, हंसराज सिंगला, मक्खन सिंगला, रमेश चंद, राजकुमार गुप्ता, जयसिंह सोलूमाजरा, अमरजीत छाबड़ा, राजेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स