Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में टेलीग्राम टास्क का झांसा: 40 रुपये प्रॉफिट से शुरू हुआ खेल, पौने 4 लाख की साइबर ठगी में बदला

कुरुक्षेत्र में टेलीग्राम टास्क का झांसा: 40 रुपये प्रॉफिट से शुरू हुआ खेल, पौने 4 लाख की साइबर ठगी में बदला

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, हरियाणा: ऑनलाइन कमाई का लालच एक सरकारी कर्मचारी को भारी पड़ गया। टेलीग्राम पर मिले ‘टास्क’ ऑफर ने शुरुआत में 40 रुपये का छोटा-सा फायदा तो दिलाया, लेकिन बाद में साइबर ठगों ने उन्हें करीब 3.75 लाख रुपये की चपत लगा दी। कई बार प्रॉफिट दिखाकर विश्वास जमाने के बाद गिरोह ने लगातार बड़े-बड़े ट्रांजैक्शन कराए और फिर पैसे हड़प लिए।

40 रुपये कमाकर बढ़ा विश्वास

पीड़ित रमेश कुमार, जो केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं, ने बताया कि नवंबर की शुरुआत में उन्हें टेलीग्राम पर एक मैसेज मिला। पहले उन्होंने मना कर दिया, लेकिन ठगों ने एक होटल को रेटिंग देने का छोटा टास्क दिया, जिससे उन्हें 40 रुपये का लाभ हुआ।

2 हजार लगाकर 2800 मिले, फिर बढ़ा लालच

उसके बाद ठगों ने 2,000 रुपये निवेश करने की बात कही। रमेश ने 1,000 रुपये लगाए और उन्हें कुछ ही देर में 2,800 रुपये वापस मिल गए। इससे उनका भरोसा बढ़ा और उन्होंने 5,000 रुपये लगाए, जिसमें उन्हें 2,300 रुपये प्रॉफिट मिला।

फिर बनी बड़ी चाल: 50 हजार का टास्क

लालच व भरोसे के माहौल में ठगों ने उन्हें बड़ा टास्क ऑफर किया। रमेश ने 50,000 रुपये लगा दिए, लेकिन इस बार प्रॉफिट नहीं मिला। जब उन्होंने पूछा तो बहाना बनाया गया कि पैसा गलत खाते में गया है।

2.45 लाख और निकलवाए

ठगों ने भरोसा देने के लिए कहा कि रकम वापस पाने के लिए और निवेश करना होगा। इस चक्कर में रमेश ने अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में 2.45 लाख रुपये और भेज दिए।

केवल 10 हजार वापस आए, फिर रुक गई ट्रांजैक्शन

एडमिन के कहने पर उन्होंने 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, जो एक बार में सफल हुई। दूसरी बार प्रयास किया तो ट्रांजैक्शन फेल हो गया। तब बताया गया कि अब 1 लाख रुपये एक साथ निकालने होंगे

फिर 29 हजार + 50 हजार + 50 हजार और डाले

ठगों ने कहा कि वे खुद ट्रांजैक्शन कर देंगे। इस भरोसे में रमेश ने

  • 29,000 रुपये,

  • 50,000 रुपये,

  • और अगले दिन फिर 50,000 रुपये डाल दिए।

लेकिन इस बार भी कोई पैसा वापस नहीं आया।

जब और पैसे मांगे गए तो खुली आंखें

बार-बार ट्रांजैक्शन न होने और लगातार नए बहाने बनने पर रमेश को शक हुआ। ठगों ने और पैसे मांगने शुरू किए तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दे दी।

मामला दर्ज, जांच शुरू

साइबर ठग कुल मिलाकर रमेश कुमार से लगभग 3.75 लाख रुपये ऐंठकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। अधिकारियों ने लोगों को ऐसे ऑनलाइन टास्क और फर्जी ‘प्रॉफिट’ स्कीमों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स