Home » लेटेस्ट न्यूज़ » आयुर्वेदिक अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण पर प्रशिक्षण आयोजित

आयुर्वेदिक अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण पर प्रशिक्षण आयोजित

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (आयुर्वेदिक अस्पताल) में अस्पताल संक्रमण नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग से आये विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत सिंह ने अस्पताल संक्रमण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में लागू नवीनतम प्रोटोकॉल, दिशा-निर्देश और वैज्ञानिक तरीकों पर चर्चा की तथा लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से संक्रमण नियंत्रण के मानकों को दैनिक कार्यप्रणाली में लागू करने की प्रभावी तकनीकें समझाईं।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम, स्वच्छता को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य कर्मियों में सुरक्षित कार्य-प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अस्पताल में सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में इंफेक्शन कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अनामिका, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियन, हाउसकीपिंग तथा सेनिटेशन कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स