Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा में जीएसटी सुधारों से आम जनता को ₹4,000 करोड़ का वार्षिक लाभ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में जीएसटी सुधारों से आम जनता को ₹4,000 करोड़ का वार्षिक लाभ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Picture of insightnews24

insightnews24

लाडवा, 22 सितंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को लाडवा में आयोजित ‘जीएसटी जागृति अभियान’ के तहत नागरिकों, दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधारों से प्रदेश के आम नागरिकों को साल भर में ₹4,000 करोड़ का सीधा लाभ मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने रामकुंडी चौक से मैन बाजार, संगम मार्केट होते हुए शहीद ढींगरा चौक तक पैदल भ्रमण कर व्यापारियों को नई जीएसटी दरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सुधार व्यापारियों को राहत देंगे, उपभोक्ताओं के जीवन को सरल बनाएंगे और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने को प्रोत्साहित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘जीएसटी जागृति अभियान’ 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके पहले चरण में 22 से 29 सितंबर तक जनप्रतिनिधि चिन्हित बाजारों का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों को सुधारों की जानकारी देंगे। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर #GSTसुधार, #EaseOfDoingBusiness, #स्वदेशी और #हरियाणा जैसे हैशटैग चलाए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने शहीद मदन लाल ढींगरा और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स