Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24: हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लंबे समय से लटके हुए निर्माण कार्य और मध्यस्थता (Arbitration) से जुड़े केसों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए।

सीएम ने कहा कि हर विभाग अपने-अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स और विवादित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करे, जिसमें वित्तीय जिम्मेदारियाँ और पिछले तीन वर्षों के फैसले शामिल हों। उनका मानना है कि समय पर प्रोजेक्ट पूरे न होने से जनता को सीधी असुविधा झेलनी पड़ती है और सरकारी धन का भी दुरुपयोग होता है।

उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि अब किसी भी योजना या निर्माण कार्य में अनुशासन, जवाबदेही और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स