Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए ने स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए ने स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नालसा की योजनाओं की जानकारी देना था।

डीएलएसए की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बताया कि यह शिविर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सरोज बाला और डॉ. करण ने विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया।

शिविर में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही नालसा योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पी.एल.वी. अमनप्रीत ने छात्रों के बीच योजनाओं से संबंधित पैम्पलेट वितरित किए और डीएलएसए द्वारा दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता व अन्य सेवाओं की जानकारी साझा की।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स